बकोरा में महाराणा प्रताप का पोस्टर फाड़ने का आरोप,तीन हिरासत में


औरंगाबाद।थाना क्षेत्र के गांव बकोरा में देर रात महाराणा प्रताप का पोस्टर फाड़ने को लेकर ठाकुर और दलित समाज के लोग आमने सामने आ गए।पुलिस ने झगड़े की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।पुलिस ने दूसरा होल्डिंग बनवाया है।गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात है।


बता दे कि गांव बकोरा में मंगलवार को दलित समाज के जगपाल जाटव के पुत्र विमल की बारात गई हुई थी।आरोप है कि रात डेढ़ बजे बारात के लौटने पर दलित समाज के युवकों ने महाराणा प्रताप का पोस्टर फाड़ दिया।सुबह छह बजे ठाकुर समाज को पोस्टर फाड़ने की जानकारी हुई तो उनमें रोष फैल गया।देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल पर पुलिस को झगड़े की सूचना दी।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर औरंगाबाद चार गाड़ी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे।पुलिस ने मौके से जमा भीड़ को लाठी फटकारकर तितर बितर कर दिया।पुलिस ने मौके से दलित समाज के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने फटे हुए पोस्टर को अपने कब्जे में लिया है।जबकि नए पोस्टर   को बनवाया जा रहा है।फिलहाल दो दरोगाओं को पुलिस टीम के साथ गांव में तैनात किया गया है।इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामनारायण सिंह का कहना है पोस्टर फाड़ने की बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *