: क्षेत्र में चल रही कावड़ सेवा शिविर की व्यवस्थाओं में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की व्यस्तता का लाभ उठाते हुए भू-माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला एक विवादित प्लॉट का है, जहाँ भू-माफियाओं ने खनन माफियाओं के साथ साठगांठ कर अवैध रूप से भराव कार्य शुरू कर दिया है।भाकियू चढूनी गुट के जिला अध्यक्ष सुनील लोधी का आरोप है कि कावड़ यात्रा के कारण अधिकांश पुलिस बल सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है, जिसका फायदा उठाकर माफिया रातों-रात जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं। विवादित भूमि पर मशीनें लगाकर तेजी से मिट्टी डाली जा रही है। सुनील लोधी ने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर तत्काल अवैध कार्य रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन की व्यस्तता का फायदा: औरंगाबाद में जहांगीराबाद रोड पर विवादित प्लॉट पर भू-माफियाओं का धावा