एलएमसी भूमि पर अवैध कब्जा,एसडीएम ने कराया निर्माण ध्वस्त


औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर पंचायत की एलएमसी भूमि पर भूमाफियाओं ने एक बीघा से अधिक एलएमसी की भूमि पर नपा की मिलीभगत से अवैध से कब्जा कर लिया।रविवार को एसडीएम सदर ने राजस्व टीम को भेजकर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।बता दे कि मोहल्ला देहली दरवाजा के पास नगर पंचायत की गाटा संख्या 518 में एलएमसी की कई बीघा भूमि है।पिछले तीन दिन से भूमाफिया नगर पंचायत से साठगांठ करके अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे।मामले में एसडीएम सदर से अवैध निर्माण की शिकायत की गई।शिकायत पर शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया।रविवार की दोपहर फिर से लेखपाल मौके पर पहुंचे।एसडीएम सदर के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर आ गए।बाद में जेसीबी मंगाकर अवैध रूप से कर रखे निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।एसडीएम सदर दिनेश चंद ने बताया कि नगर पंचायत की भूमि पर किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।दोबारा निर्माण करने पर भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *