देशभर में दिखाई दिया चांद, अर्घ्य देकर पूरा हुआ सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ

औरंगाबाद आज रात देशभर में चांद के निकलने के साथ ही करवा चौथ के त्योहार का समापन हो चुका है। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए चांद को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा किया। इसके साथ ही चंद्रदेव से पति की लंबी आयु की कामना करते हुए प्रार्थना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को पारंपरिक सोलह श्रृंगार के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *