
**स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता:*ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर*बुलंदशहर। सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान वाहनो को सीज भी किया जा रहा है जबकि कई अन्य वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक रूल्स बनाए गए हैं। कार हो या टू-व्हीलर, या बड़े वाहन सड़क पर किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए ड्राइविंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। लोग इन नियमों का पालन करें इसके लिए ट्रैफिक पुलिस काम करती है। जब कोई ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उन पर कार्रवाई की जाती हैं और जुर्माना भी लगाया जाता हैं या फिर कई मामलों में गाड़ीया भी सीज कर ली जाती है।ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर*ने बताया कि ओवरलोडिंग और अवैध रूप से चलने वाले वाहन सड़क हादसों का प्रमुख कारण बनते हैं। ऐसे वाहन न केवल स्वयं चालकों के लिए खतरा होते हैं, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी जोखिम में डालते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा हैंम ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने चालकों को बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, ओवरस्पीडिंग से बचें और वाहन के सभी वैध कागजात साथ रखें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा की जा रही यह कार्रवाई बेहद जरूरी है। लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे सड़क पर अनुशासन कायम होगा और हादसों में कमी आएगी ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।