
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री तरसेम गुर्जर के आवास पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा नवनियुक्त नामित सभासद प्रेम सैनी और नरेश तायल का जोरदार स्वागत किया गया।पुष्प गुच्छ और पटका पहनाकर हुआ अभिनंदन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह और मेजबान तरसेम गुर्जर ने दोनों नवनियुक्त सभासदों को पुष्प गुच्छ भेंट किए और भाजपा का पटका पहनाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अनुभवी चेहरों के आने से नगर पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।मौके पर मौजूद गणमान्य:इस अवसर पर लोकेश गुर्जर, पवन लोधी, प्रवेश लोधी, वरुण मोहन शर्मा, महेश मंडार, मोहित गुर्जर, बोबी गुर्जर, राजीव शर्मा और गिनीत गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शासन के इस निर्णय का स्वागत किया।