( स्थानीय नेशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सीबीएसई द्वारा सत्र 2026-27 के लिए जारी किए गए नवीनतम पाठ्यक्रम और मूल्यांकन पद्धति से विस्तार से परिचित कराना था।कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों के अनुभवी शिक्षकों ने नए पाठ्यक्रम की संरचना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नवीन पाठ्यक्रम में अब गतिविधि-आधारित शिक्षण (Activity-based learning) और प्रायोगिक ज्ञान पर अधिक जोर दिया गया है। विद्यार्थियों को विषय-वस्तु के साथ-साथ प्रोजेक्ट वर्क और आधुनिक अध्ययन दृष्टिकोणों के बारे में भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।प्रधानाचार्या का संबोधन:विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, “सीबीएसई का यह नवीन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है।”इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:कार्यक्रम के दौरान उप-प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार जोशी, विद्यालय संयोजिका श्रीमती लोकेश वर्मा, विंग समन्वयक श्रीमती अंशु गोयल सहित शिक्षण स्टाफ से श्री शैलेश प्रताप सिंह, सुश्री शहाबीनाज़, श्री जितेंद्र और श्रीमती अलका गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अंत में, विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान शिक्षकों के माध्यम से किया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक सिद्ध हुई।
नेशन पब्लिक स्कूल में ‘नवीन सीबीएसई पाठ्यक्रम’ पर कार्यशाला आयोजित