औरंगाबाद।भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत लखावटी स्टेडियम के सामने शुक्रवार को आहुत की गई।जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भड़क उठी।पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन थाना प्रभारी को दिया गया।
लखावटी ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है।जिसकी वजह से किसान असमंजस की स्थिति में है।उन्होंने सरकार से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।बेमौसम बारिश के चलते किसानों की धान की फसल को अधिक नुकसान हुआ है।तहसील प्रशासन गांव में जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की व्यवस्था करे।आलू और गेहूं की बुवाई के दौरान डीएपी सहकारी समितियों पर भरपूर मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए,ताकि समय से बुवाई कर सके।मंडियों में धान की लूट मची हुई है।व्यापारी ओने पौने दामों में धान खरीद रहे है। गांवों में किसान की मर्जी के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है।जो बिल्कुल गलत है।उनकी मर्जी से ही मीटर लगने चाहिए।किसानों की जमीनें बढ़े हुए सर्किल रेट पर ही मुआवजा मिले।पंचायत की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसानों ने उन्हें ज्ञापन दिया।पंचायत में हरिनारायण शर्मा,शिवकुमार शर्मा,देवेंद्र सिंह,केशव शर्मा,प्रवेश,राजकुमार सिंह, मदनपाल सिंह,गुड्डू,चंद्रपाल सिंह,जोनी चौधरी,सुखवीर सिंह,केपी सिंह,कंचन सिंह,गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
किसानों की समस्याओं पर गरजी भाकियू