प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा कर ज्ञापन सौंपा



औरंगाबाद: क्षेत्र के अमरसिंह पीजी कालेज लखावटी के एक प्रोफेसर पर प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाते हुए बीएससी कृषि के छात्रों ने नारेबाजी कर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रोफेसर भीष्मसिंह ने समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया। बाद में छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रोफेसर भीष्मसिंह को ज्ञापन सौंपा।
अमरसिंह पीजी कालेज लखावटी के बीएससी कृषि चौथे सेमिस्टर के छात्रों ने सोमवार को कालेज के प्रोफेसर राजपाल सिंह पर प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाते हुए कालेज परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। छात्र नेता हर्ष ठाकुर और पुलकित शर्मा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रोफेसर ने लगभग 52 छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्रों के हंगामे की सूचना पर पोफेसर भीष्म सिंह छात्रों के बीच पहुंचे और उन्होंने छात्रों की समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। बाद में छात्रों ने मेरठ कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रोफेसर भीष्म सिंह को सौंप दिया। इस मौके पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष हर्ष ठाकुर, पूर्व छात्र नेता सोनू शर्मा, आकाश कुमार, प्रियांशी समेत सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन – अमरसिंह पीजी कालेज लखावटी में प्रोफेसर को ज्ञापन सौंपते छात्र।

……………………………………….

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *