नवागत थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने संभाली कमान; पैदल गश्त कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

औरंगाबाद कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से नवागत थाना प्रभारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मोहम्मद असलम ने कार्यभार संभालते ही मोर्चा संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की।

आधी रात को भी मदद के लिए द्वार खुले: थाना प्रभारी

​गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने आम नागरिकों, व्यापारियों और बुजुर्गों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण कायम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा, “जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि किसी भी नागरिक को कोई परेशानी या खतरा महसूस होता है, तो वह आधी रात को भी बिना किसी हिचकिचाहट के मुझसे मिलकर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।”

अपराधियों को सख्त चेतावनी

​पैदल गश्त के माध्यम से जहाँ उन्होंने जनता को सुरक्षा का एहसास कराया, वहीं अराजक तत्वों को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कस्बे की शांति भंग करने वाले और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जनता में उत्साह का माहौल

​थाना प्रभारी की इस सक्रियता और मिलनसार व्यवहार को देख कस्बे के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस का इस तरह गलियों में आकर संवाद करना सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय कदम है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *