औरंगाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर महापंचायत होगी।हजारों किसानों दो दिवसीय पदयात्रा की शक्ल में कलैक्ट्रेट पहुंचेंगे।
बता दे कि गांव गंगहारी में पूर्व प्रधान ब्रजवीर सिंह के आवास पर भाकियू की पंचायत हुई।पंचायत को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल के अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलो पर करोड़ों रुपए बकाया है।चीनी मिलें चालू होने के कगार पर है।सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट नहीं घोषित किया है।किसान असमंजस की स्थिति में है।स्मार्ट मीटर किसानों की अनुमति के बगैर नहीं लगने चाहिए।अन्यथा किसान उन मीटरों को उखाड़ फेंकेंगे।उन्होंने कहा कि जेवर से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक बनने जा रहे लिंक एक्सप्रेसवे का मुआवजा किसानों को नोएडा की तर्ज पर मिलना चाहिए।गुड्डू प्रधान ने किसानो से अपील करते हुए चेताया कि अब आरपार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हो जाएं।13 अक्टूबर को किसान अनूपशहर के मस्तराम घाट से दो दिवसीय पदयात्रा की शक्ल में 15 अक्टूबर को डीएम कार्यालय पर पहुंचेंगे और वहां महापंचायत करेंगे।पंचायत की अध्यक्षता खेमा कुमार ने की और संचालन ब्रजवीर सिंह ने किया।पंचायत में थान सिंह,राजभान सिंह,किशनवीर सिंह,देवेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,अजय चौधरी,विपिन चौधरी, शेरपाल सिंह,प्रेम सिंह,नीरज,पवन,सूरज आदि मौजूद रहे।
15 को डीएम कार्यालय पर होगी भाकियू की महापंचायत