
औरंगाबाद छेत्र के जहांगीराबाद रोड स्थित ज्ञान कुंभ एकेडमी चलाने वाले अध्यापक कुंवर शैलेश प्रताप सिंह को एकेडमी में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्राओं ने अनुपम उपहार से भाव विभोर कर दिया। छोटे छोटे बच्चों को जब पता चला कि आज हमारे शिक्षक का जन्मदिन हे तो बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से केक काट कर और उपहार देकर जन्मदिन मनाया। शिक्षक शैलेश प्रताप सिंह भावुक होने से खुद को रोक नहीं पाये। छात्र दृश्य भारद्वाज और तेजस ने बताया कि जुटाए पैसों से बहुत दिन से जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे।