राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कैरियर मेले का हुआ आयोजन

औरंगाबाद नगर में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कैरियर मेले का आयोजन हुआ।मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कैरीयर मेले का आयोजन विद्यालय में संपन्न हुआ है।मुख्यअतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा छात्रों को शिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बनाना चाहिए ताकि समाज के अन्य बच्चे उनसे प्रेरित हो सके क्योंकि एक शिक्षित बेटी दो परिवार का कल्याण करती है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के द्वारा स्वनिर्मित विविध क्षेत्रों को दर्शाने वाले मॉडल है।कार्यक्रम में डॉक्टर तहसीन रजा, नेमपाल लोधी, मोहक बंसल, सभासद गौरव कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सभी अध्यापक सहित सैकड़ो की संख्या में छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *