रामलीला स्थल का हुआ भूमि पूजन,16 से मंचन


औरंगाबाद। औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में शुक्रवार की सुबह रामलीला स्थल पर भूमि का पूजन किया गया।मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलीला स्टेज की पूजा अर्चना संपन्न कराई।इस मौके पर श्री रामलीला अभिनय मंडल के अध्यक्ष योगेश सिंघल,डॉक्टर कैलाश अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,नितिन सिंघल,डॉक्टर राजेश गोयल,सुरेंद्र शर्मा,हेमंत गुप्ता,प्रदीप गुप्ता बालू,नितिन गर्ग,मनोज गुप्ता,सुशील गुप्ता,संजय वर्मा,सुरेश अग्रवाल,राजेश गर्ग टीनू, आदि मौजूद रहे।रामलीला का मंचन 16 सितंबर से स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
……………………………………………………..
रामलीला कमेटी गठित, पुनः योगेश सिंघल बने अध्यक्ष                                                      औरंगाबाद।औरंगाबाद में श्री रामलीला अभिनय मंडल के तत्वाधान में 16 सितंबर से प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि  समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ,रामऔतार गर्ग, डॉक्टर राजेश गोयल, सुरेश चंद अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,गिरीश अग्रवाल मेमू को संरक्षक बनाया गया।राकेश कुमार को मेनेजर,प्रदीप गुप्ता बालू को उप मेनेजर,ध्रुव सिंघल को कोषाध्यक्ष,नितिन सिंघल,दीपक अग्रवाल को वरिष्ट उपाध्यक्ष,पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, हेमंत गुप्ता,अंकुर अग्रवाल, उपाध्यक्ष,जबकि मनोज गुप्ता को स्टेज इंचार्ज बनाया गया है।संजय वर्मा और नवनीत गुप्ता को महासचिव और शिवम गर्म ओर गौरव अग्रवाल को सचिव बनाया गया है।जबकि राजेश गर्ग,पुनीत सिंघल,सचिन सिंघल,संजय सिंघल को डायरेक्टर बनाया गया है।सचिन सर्राफ को राम बारात और बाड़ा इंचार्ज बनाया गया है।सीनरी प्रमुख नवीन गोयल और पवन शर्मा को बनाया गया है।जबकि मंगल सेन शर्मा को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *