बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ भंडाराऔरंगाबाद।औरंगाबाद में शुक्रवार को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।दलित सेना के यूपी महासचिव वीरपाल सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गौतम ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आवाहन किया।इस मौके पर नत्थी सिंह बौद्ध,परमानंद वर्मा,शांति सिंह,महेंद्र सिंह,सौरभ कुमार,राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ भंडाराऔरंगाबाद