नेशन पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

नेशन पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद में दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया अग्रवाल जी द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।

यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अति प्रशंसनीय एवं आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय एडवोकेट श्री अंकुर अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ कलाकृति को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका (मैगजीन कवर) पर प्रकाशित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि और अधिक बढ़ सके।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को न केवल प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होता है। ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक महोदय एवं प्रधानाचार्या जी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *