
अमरगढ़ रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए पत्रकार ज़ीशान चौधरी के पिता इकबाल चौधरी (58) का बुधवार सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। 23 घंटे तक मौत से जंग लड़ने के बाद उन्होंने मेरठ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।राहगीर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसाप्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब इकबाल चौधरी किसी जरूरी काम से अपनी बाइक द्वारा अमरगढ़ जा रहे थे।

जैसे ही वह कनौना चौराहे के पास पहुँचे, अचानक सड़क पर एक युवक सामने आ गया। उस युवक को बचाने के प्रयास में इकबाल चौधरी ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर गिर पड़े।सिर में आई थी गंभीर चोटप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे और उन्हें आनन-फानन में बुलंदशहर के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था।इलाज के दौरान तोड़ा दममेरठ के अस्पताल में करीब 23 घंटे तक उनका उपचार चला, लेकिन बुधवार सुबह उनकी स्थिति और बिगड़ गई और उनका इंतकाल हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है
