औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शासन से नामित सभासदों का बृहस्पतिवार की दोपहर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें एसडीएम सदर अंगद यादव ने नामित सभासद पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी,नरेश तायल ,प्रेम सैनी को पद और
गोपनीयता की शपथ दिलाई गई साथ ही कस्बे के विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।सभासदों को भाजपा का पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने सभागार में वीडियो कॉल पर नवनिर्वाचित सभासदों को बधाई दी।पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गोशाला में अव्यवस्थाओं के साथ डीजल पेट्रोल में चल रहे खेल को खत्म करने की बात कही।
ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि गौशाला को दुरुस्त करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई जा रही है।जिसमें उनकी देखरेख में गोशाला का संचालन होगा।समारोह में चेयरमैन सलमा, ईओ सेवाराम राजभर,अब्दुल्ला कुरैशी,भूरा मेवाती,महेश लोधी, हिना,ओमप्रकाश गौतम,मंडल अध्यक्ष हरीश लोधी,डब्बू लोधी,नेमपाल सिंह,विजय सिंह आदि मौजूद रहे।