
। औरंगाबाद नगर पंचायत द्वारा अस्थाई कान्हा गोशाला के बराबर में बने तीस लाख रुपए की लागत से बने वर्मी कम्पोस्ट पिट को जाने वाली सड़क टूट गई।जिम्मेदारों ने ठेकेदार पर न तो कोई कार्रवाई की है और न ही सड़क को सही कराने की जहमत उठाई है।नामित सभासद ने ईओ से कार्रवाई करने को कहा है।बता दे कि गांव कोड़ा शमशाबाद स्थित मोहल्ला बत्तों वाली में औरंगाबाद नगर पंचायत की अस्थाई कान्हा गोशाला बनी हुई है।इसके बराबर में हाल ही में जैविक खाद बनाने के लिए तीस लाख रुपए की लागत से वर्मी कंपोस्ट पिट के निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा गया था।निर्माण कार्य में एक बड़ा टीन शेड लगाया गया था।जबकि इसके नीचे जैविक खाद बनाने के लिए कई गड्ढे खोदे गए थे।जबकि बर्मी कंपोस्ट पिट तक पहुंचने के लिए एक सड़क का निर्माण हुआ था।पिट तक जाने के लिए बनाई गई मुख्य सड़क टूट गई है। टीन शेड के अंदर भी कई जगह से फर्श टूट गया है।जबकि पीछे की साइड से करीब दस मीटर फर्श चटक गया है।बाबजूद इसके निर्माणकर्ता ठेकेदार को टूटी सड़क दिखाई नहीं दे रही है।निर्माण पूरा होने से पहले ही भ्रष्टाचार की बू आने लगी है।सोमवार को मोहल्लेवासियों की शिकायत पर शासन से नामित सभासद राजकुमार लोधी ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया।निर्माण में भारी अनियमितता मिलने पर वे बिफर पड़े।उन्होंने ईओ से निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।ईओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।……………………………मामला संज्ञान में है।मामले की जांच कराई जा रही है।ठेकेदार का पैसा रोक दिया गया है।_सेवाराम राजभर,ईओ,नगर पंचायत औरंगाबाद