औरंगाबाद श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक सोनेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के नेतृत्व में कस्बे के मोहल्ला अज़ीज़ाबाद स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर से कथा आयोजन स्थल प्राचीन नागेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कलश यात्रा
में शामिल रहीं। सबसे पहले मुख्य यजमान कृष्ण भारद्वाज ने चामुंडा मंदिर पर पूजन अर्चन कर कलश यात्रा की शुरुआत की प्रथम दिवस कथा व्यास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम भगवत कथा की महिमा से अवगत कराया। इस दौरान ऋषिपाल भड़ाना,मनीष सिंघल, चेतन कंसल,रवि प्रधान, प्रीतम सैनी, वीरेंद्र गुर्जर, कृष्ण भारद्वाज, विजय कंसल, गोलू पंडित, आदि श्रद्धालु मौजूद रहे
