
औरंगाबाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान का सोमवार को औरंगाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता सोविंदर प्रधान के बादशाहपुर तालाब स्थित निज आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सोविंदर भाटी ने अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व महिला हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके उपरांत, कस्बा औरंगाबाद के जहांगीराबाद चौराहे पर समर्थकों के साथ फूल-मालाओं के साथ नारी शक्ति का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के समर्थन में नारेबाजी की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल प्रधान, प्रधान रवि भाटी, भाजपा नेता सारांश मिश्रा, सुशील भाटी, महेंद्र जी, धर्मवीर कपासिया, बिल्लू प्रधान, पिंटू ठाकुर, अंकित भाटी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
